आईएसआईएल के विरुद्ध बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने सीरिया के एनुल अरब या कूबानी क्षेत्र में कुर्द मिलिशिया की सैन्य सहायता पर हमला करके तबाह कर दिया।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी सैन्य कमान ने एक बयान में कहा कि गठबंधन सेना के युद्धक विमानों ने ग़लती से कुर्द मिलिशिया की सैन्य सहायता पर बमबारी करके पूर्ण रूप से तबाह कर दिया। बयान में कहा गया है कि गठबंधन सेना को यह भय था कि कहीं यह सहायता आईएसआईएल के आतंकियों के हाथ न लग जाए। अमरीकी सेना के बयान में कहा गया है कि गठबंधन सेना ने परिवेष्टन में घिर कुर्दों के लिए जा रही सैन्य सहायता पर आईएसआईएल के हाथ लगने से पहले ही हमला करके तबाह कर दिया। दूसरी ओर अमरीका के युद्धक विमानों ने बलदह क्षेत्र में आईएसआईएल के ठिकानों पर छह हमले किए जिनमें उनकी कई गाड़ियां तबाह हो गयी। इन हमलों में कितने आतंकी मारे गये इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी है।
21 अक्टूबर 2014 - 19:18
समाचार कोड: 645936
आईएसआईएल के विरुद्ध बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने सीरिया के एनुल अरब या कूबानी क्षेत्र में कुर्द मिलिशिया की सैन्य सहायता पर हमला करके तबाह कर दिया।